Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जंतर मंतर से संसद तक दिन भर बवाल, सीजेपी प्रोटेस्ट ने उठाए बड़े सवाल

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी का संसद मार्च के दौरान जंतर मंतर से संसद तक दिन भर बवाल चला।इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गये,हर सड़क पर प्रदर्शनकारी दिखे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थर बाजी भी की इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया साथ ही आंसू गैस के गोले भी फेंके।

सीजेपी का संसद मार्च सोमवार को दोपहर में संसद भवन तक पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस छोड़ने के साथ लाठी चार्ज भी किया। दिल्ली पुलिस के सारे सुरक्षा इंतजाम सोमवार को तब नाकाम साबित हुए जब कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च हकीकत में संसद भवन के पास तक पहुंच गया। इस दौरान पुलिस की पूरी कोशिश प्रदर्शन कार्यों को सड़क से हटाने की थी संसद भवन का इलाका दोपहर बाद खाली करवा लिया गया इसके बाद वहां के हालात सामान्य हुई लेकिन वहां से हटाने के बाद प्रदर्शनकारी इससे लगी दूसरी सड़कों पर फैल गए, देर शाम तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रस्सा कशी चलती रही। मार्च के नजदीक आने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा कर्मियों को दौड़ लगानी पड़ी इसके बाद संसद का गेट बंद कर दिया संसद के अंदर सुरक्षा काफी कड़ी हो गई जवानों ने कई स्तर का सुरक्षा घर बनाया संसद भवन के सामने की सड़क पर आंसू गैस के गोले फेके गए जिससे अफरा तफरी मच गई

Exit mobile version