राजतिलक शर्मा आईआईएमटी न्यूज,साइबरसिक्योरिटी आज के समय में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है , स्कैमर आपका पहले भरोसा जीतता है और फिर उसके बाद आपसे धीरे -धीरे पैसे की ठगी करता है । जब तक आपको पता चलता तब तक बात हाथ से निकल चली होती । ये कोई छोटा मोटा कारोबार नहीं , ये एक सोची समझी साजिश है जिसमें पुलिस भी फेल हो रही है।ऐसे ही तमाम केस अलग अलग देशों से सामने आ रहे है जहां लोगो को बेफकूफ बनाकर उन्हें लूटा जा रहा है ।
ऐसा ही एक केस उत्तर प्रदेश के आगरा तक पहुंचा ।आगरा पुलिस ने जुलाई में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। पुलिस के मुताबिक 13 राज्यों के लोगों की 178 शिकायतों के तार आगरा से जुड़े मिले और 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यानी ठगी एक शहर में… शिकार अलग-अलग राज्यों में… और नेटवर्क का कनेक्शन यूपी से!ऐसी ही एक और दुर्घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गांव से सामने आई । 2 महीने पहले ,गांव के लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबरप्राड की रकम को घूमने में किया जा रहा था। पुलिस ने ये दावा किया कि इन खातों के जरिए अलग अलग राज्यों में साइबर अपराध से जुड़ी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम पहुंचाई गई।इसके अलावा मई 2026 में बेंगलुरु में 74 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक से कथित तौर पर करीब 24 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया । जांच में आरोपियों के देश के दूसरे साइबर फ्रॉड मामलों से भी लिंक सामने आई ।इसके अलावा जून में गुरूग्राम में एक व्यक्ति से खुदको CBI अधिकारी बताकर करीब 42 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया । पुलिस ने इस मामले में तीन और गिरफ्तारियों की।ऐसी ही तमाम बड़ी खबरें बिहार , उत्तर प्रदेश , पंजाब आदि जगहों पर देखने को मिल रहे है अगर आप किसी सायबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आप तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, सरकार की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। याद रखिए, सायबर क्राइम होने के शुरुआती कुछ घंटे (Golden Hours) बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, जिसमें आपका पैसा वापस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
साइबरसिक्योरिटी बना बड़ा मुद्दा,जगह-जगह हो रहे फ्रॉड, ठगी से कैसे करें बचाव

