Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

निर्माण कार्य ने बढ़ाई चिंता, सड़क धंसी; PG भवनों में दरारों से छात्रों में दहशत

नेहा फौजदार आईआईएमटी न्यूज ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित एसवीजी कमर्शियल प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल के पास सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले छात्रों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। हादसे के बाद आसपास स्थित कई पीजी (पेइंग गेस्ट) भवनों की दीवारों में दरारें आने की शिकायत सामने आई है। पीजी में रहने वाले छात्रों का कहना है कि तेज कंपन और सड़क धंसने के बाद वे दहशत में हैं। उन्हें इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। कई छात्रों ने प्रशासन से भवनों की तकनीकी जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया।सड़क धंसने से क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version