Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी, क्या सर्वे में जीत रही है?

दीपक झा। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुई। जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी का जोश हाई है। राहुल गांधी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में 40 प्रतिशत वाली सरकार हटाओ का नारा दिया, और कांग्रेस पार्टी ने 150 सीट के लक्ष्य को जनता के सामने रखा, और कांग्रेस पार्टी करीब 135 सीट जीती। अब पार्टी का ध्यान आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों पर है। कांग्रेस पार्टी अब लगातार शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगा रही है, और खरीदी की सरकार बता रही है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी को 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुई थी। लेकिन पार्टी के तत्कालीन नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 22 विधायकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया, और बीजेपी में शामिल हुए। जिसके बाद वहां बीजेपी की सरकार बनी। लेकिन राहुल गांधी ने इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस पार्टी 150 सीट जीत रही है। जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा ख्वाब पालने वाले ख्वाब पाले इसमें कोई दिक्कत नहीं है। बीजेपी 200 सीट जीत रही है। अब इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर एक ट्विट किया, जिसमे एक सर्वे है। RSS के सर्वे से BJP में हाहाकार, मध्य प्रदेश में आ रही कांग्रेस सरकार- मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कई सर्वे सामने आए हैं जिनमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। साथ ही बीजेपी 55 सीटों से भी कम पर सिमट रही है। कांग्रेस के पास 2018 के अपने 15 महीनों का कार्यकाल और कमलनाथ जी जैसे निर्विवाद और अनुभवी नेता का साथ है। इसे लेकर वह जनता के बीच पहुंच रही है।

Exit mobile version