Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह

कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह

छाया सिंह। फिल्लौर से शुरू भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह राहुल गांधी की पार्टी के साथ यात्रा में चल रहे थे, तभी इस यात्रा में भारी भीड़ के धक्का लगने से वे गिर गए। और उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के दौरान उन्होंने अपनी अतिंम सासें ली डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है, कि राहुल गांधी उनके जालंधर स्थित घर के लिए रवाना हो गए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की गई स्थगित

पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। और कल यानी रविवार (15 जनवरी, 2023) को संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। व अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू करेंगे।

पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा जालंधर

सांसद चौधरी संतोख सिंह के पार्थिव शरीर को उनके जालंधर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी काम कर चुके थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जालंधर के कांग्रेस  सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी उनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

 

 

Exit mobile version