Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

विधानसभा चुनाव में लोकसभा का चुनाव प्रचार साथ लेकर चल रही कांग्रेस

लवी फंसवाल। इस बार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव वाली होने वाले हैं। परियों चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। दोनों ही पार्टियों अपने चुनाव प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रही। वहीं कांग्रेस इस बार एक कहावत को चरितार्थ कर रही है। कहते हैं कि दूध का जला छाछ को भी फूंक फूंक कर पीता है। इसी तरह कांग्रेस विशेषकर तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ में 2019 के दूध में जली 2024 के लिए 2023 का छाछ फूंक कर पी रही है। यानी 2018 में इन तीनों राज्य में अपनी जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 2019 में बुरी तरह हार गई थी। इसलिए इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चावन को लेकर प्रचार प्रचार शुरू कर रही है।
कांग्रेस के सिर्फ नेट अपने प्रचार प्रसार में विधानसभा चावन के कार्यों को लेकर  केंद्र सरकार बनने पर क्या-क्या कार्य किए जाएंगे, उनकी सूची बनाकर घूम रहे हैं।  जबकि पिछली बार कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में राज्य स्तर के मुद्दों तक ही खुद को सीमित रखा था।
कांग्रेस की ओर से  पार्टी का पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रसार के लिए मैदान में उतर गए हैं। खड़गे जहां दक्षिणी राज्य तेलंगाना में चुनाव प्रसार की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी छत्तीसगढ़ व राजस्थान में तूफानी चुनाव प्रसार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अपनी चुनावी सभाओं में राहुल गांधी जहां लोगों को बता रहे हैं कि 2018 में उन्होंने प्रचार के दौरान जो वादे किये थे, वो सारे वादे राज्य की कांग्रेस सरकार ने पूरे कर दिए हैं।

Exit mobile version