मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली समेत दिल्ली एनसीआर, हरियाणा के कई क्षेत्रों में 22 जुलाई को सुबह से ही हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाएं चली। आईएमडीबी ने 27 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है। सुबह करीब 8:30 से 11:00 तक दिल्ली के अधिकांश क्षेत्र में और नोएडा,ग्रेटर नोएडा, और हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। अधिक वर्षा और जल भराव के कारण वाहनो को आने जाने में परेशानी हुई। आने वाले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम बिगड़ने के कारण कई हिस्सों में जलसत्र बढ़ गया। और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बादल,बारिश, और जलभराव….दिल्ली में 27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

