Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मुंबई में पेड़ गिरने से बच्चे की मौत, आखिर कौन जिम्मेदार? विधानसभा में गूंजा चेंबूर हादसा

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज, मुंबई के चेंबूर में हुए हादसे में बच्चे की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर बीएमसी को घेर लिया। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने तो इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया।
मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक 11 वर्षीय छात्र की मौत का मामला बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। इस घटना को लेकर सदस्यों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। शिवसेना के विधायक तुकाराम काटे और मुर्जी पटेल ने मंगलवार को चेंबूर इलाके में 11 वर्षीय वीहान श्रीवास्तव की मौत को लेकर बीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
चेंबूर का प्रतिनिधित्व करने वाले तुकाराम काटे ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं लगातार अधिकारियों से एहतियाती कदम उठाने की अपील करता रहा हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।’ विधायक मुर्जी पटेल ने मृतक बच्चे के परिवार और घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से बच्चे के परिवार को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
पटेल ने अंधेरी के मारोल इलाके में पेड़ गिरने की एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए तत्काल पेड़ों का सर्वेक्षण कराने की मांग भी की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से इस पर बयान देने की मांग की।

Exit mobile version