Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिश्वत के आरोप में अपने ही मंत्री को किया बर्खास्त, एफआईआर दर्ज

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री

दीपक कुमार तिवारी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम भगवंत मान ने रिश्वत लेने के आरोप मे बर्खास्त कर दिया है, साथ ही पंजाब पुलिस को विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद एक्शन लिया है। सीएम के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने विजय सिंगला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने विजय सिंगला को गिरफ्तार भी कर लिया है। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थी।

विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मुख्यमंत्री ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर करने का ऐलान करते हुए साफ कहा कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया हो। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर भी सत्ताधारी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने ही मंत्री को बर्खास्त करने के इस कदम को भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य नेताओं और अधिकारियों के लिए भी कड़ा संदेश के रूप मे देखा जा रहा है।

Exit mobile version