Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3 इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

लवी फंसवाल। इसरो का बहुप्रतिक्षित मिशन चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चाँद पर उतरेगा। इसरो के अनुसार पता चला है कि मिशन शाम 6:04 पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इससे पहले chandrayaan-3 ने आज ही सफलता पूर्वक अंतिम ड़ीबूस्टिंग चरण पूरा कर लिया था। इसके बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह से दूरी तकरीबन 25 किलोमीटर ही रह गई है।

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर भारत के श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी। जिसकी योजना अनुसार वैज्ञानिकों ने बताया था कि चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ऐसे ही सब कुछ योजना अनुसार होते चला गया। मिशन को चंद्रमा के उसे हिस्से तक पहुंचाया जा रहा है, जिसे डार्क साइड आफ मून कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हिस्सा पृथ्वी के सामने नहीं आता। इसरो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि अब लैंडर मॉड्यूल की आंतरिक जांच की जाएगी और चांद पर उतरने की तय साइट पर अब बस सूरज के निकलने का इंतजार किया जा रहा है। इसरो ने बताया था कि लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त 2023 को शाम करीब 5.45 बजे चांद की सतह पर उतर सकता है। हालांकि, अब इसकी लैंडिंग के लिए नया समय जारी किया गया है।
जानकारी देदें कि, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग मॉड्यूल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें किसी भी अप्रत्याशित प्रभाव से निपटने के लिए पैरों को अधिक मजबूत किया गया है। इसके साथ ही अधिक उपकरण अपडेटेड सॉफ्टवेयर और एक बड़े धन का टैंक लगाया गया है। यदि अंतिम मिनट में कोई बदलाव भी करना पड़े, तो यह उपकरण सहयोगी होंगे।

Exit mobile version