Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

चाँद से 25 किलोमीटर दूर है चंद्रयान-3, LPDC  कैमरा बना रहा फोटो और वीडियो

लवी फंसवाल। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर इस समय चांद के चारों तरफ 24 km × 134 km की ऑर्बिट में घूम रहा है। सिलेंडर के मुख्य कैमरा यानी LI ने एक शानदार वीडियो बनाया है। यह वीडियो 20 अगस्त 2023 को ड़ीबूस्टिंग करने के बाद बनाया गया है। वीडियो काफी शानदार है, इसमें एक तरफ घूमता हुआ चंद्रमा दिखाई दे रहा है, तो दूसरी तरफ विक्रम लैंडर के सोलर पैनल्स और गोल्डन रेडिएशन कवर दिख रहा है। इस वीडियो से पता चल रहा है कि चंद्रयान -3 की सेहत बिल्कुल सही है। इससे पहले इस कैमरे ने 17 अगस्त 2023 को उसे समय फोटो ली, जब विक्रम लैंडर चंद्रयांन-3 प्रोपल्शन माड्यूल से अलग हुआ। लैंडर कैमरे LI द्वारा बनाए गए वीडियो में एक ओर धरती भी झांकते हुए अच्छी है, दाहिनी और कोने से।

इस तस्वीर में विक्रम लैंडर ने जिस जगह कैप्चर किया है, उनमें दो-तीन क्रिएटर यानी गड्डों का नाम भी दिया गया है। इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो जारी करके बताया, कि इस गड्ढे कौन से हैं। इसमें थोड़ी देर पहले इसरो ने लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) से ली गई, चांद की वीडियो और फोटोस को शेयर किया गया था। ,
LPDC कैमरा विक्रम लैंडर के निचले हिस्से में लगा हुआ है। यह इसलिए लगाया गया है, जिससे कि विक्रम अपनी लैंडिंग की खुली वह सपाट जगह ढूंढ सके। इस कमरे की मदद से यह देखा जा सकता है कि विक्रम लैंडर किसी उबड़ खाबड़ जगह पर तो लैंडिंग नहीं कर रहा है, या गड्ढे या किसी क्रेटर में तो नहीं जा रहा है।

Exit mobile version