Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

80वे स्वतंत्रता दिवस के जश्न के साथ, हरियाली तीज के रंग में डूबा पूरा देश

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है, पूरा देश,देश-भक्ति के रंग में ढल गया। पूरे भारतवर्ष का हर एक नागरिक,देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले क्रांतिकारियों और बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। हर साल की तरह लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया, पूरा लाल किला राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” से गूंज उठा। साथ ही प्रधानमंत्री ने देशसेवा करने वालों को धन्यवाद व्यक्त करते हुए भाषण दिया। हर शहर,गांव, गली और मोहल्ले में तिरंगा झंडा फहराया गया। विद्यालयों में भी हर्ष, उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के रंग के साथ पूरा देश एक और प्रमुख त्योहार “हरियाली तीज” के रंग में रंगा दिखाई दिया। हरियाली तीज का त्यौहार मुख्य तौर से हरियाणा और राजस्थान में मनाया जाता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने सुहाग और परिवार के कुशल-मंगल के लिए व्रत करती हैं, घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं और शाम को स्त्रियां लोकगीत गाते हुए झूला झूलती हैं। हरियाली तीज से कई दिन पहले ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती हैं मायके से सुहागन लड़कियों के लिए सिंधारा भेजा जाता है। शाम के समय पूरे परिवार के साथ भगवान गौरी-शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। आज के दिन तिरंगे की शान और तीज की मुस्कान एक साथ दिखाई दी।

Exit mobile version