मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार शाम को डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा सेक्टर 143 के करीब हुआ। समय पर सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। बड़ा हादसा होने से टल गया, किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई भी सूचना नहीं है। बस में आग लगने के बाद, जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे हाईवे से गुजर रहे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। ड्राइवर और यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल, और दमकल विभाग हाईवे पर पहुंची और घटनास्थल का निरक्षण किया और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस दल जांच करने में जुटी है।
नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, हादसे के बाद मची अफरा तफरी

