Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में देर रात कैफे के बाहर चली गोलियां,15 राउंड फायरिंग,दो घायल

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास एक कैफे के बाहर स्कूटर सवार दो लोगों ने गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं और दोनों पीड़ितों को गोली लगी। घायल ने बताया कि वह और दूसरा पीड़ित रात करीब डेढ़ बजे कैफे से बाहर निकले थे। तभी स्कूटर पर आए दो नकाबपोश लोगों ने उन पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि हमलावरों ने करीब 15 गोलियां चलाईं। इरशाद को गोली लगने के बाद उनके पिता पहले उसे हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां से आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।इस मामले में आनंद विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटनाक्रम की पुष्टि और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Exit mobile version