Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीतमपुरा-शालीमार बाग में चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध धार्मिक स्थल हटाया

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ दिल्ली सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दौरान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा-शालीमार बाग में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सख्त कार्रवाई की है। पीतमपुरा क्षेत्र में (DDA) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर अवैध रूप से बने एक धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जाम और भीड़ जैसी परेशानी को हल करने के लिए की गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। डीडीए का यह कदम आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण और अच्छी पहल के रूप में परिणाम देगा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इन इलाकों में भीड़ और जाम जैसी परेशानी को काफी हद तक ठीक करेगा जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। पीतमपुरा और शालीमार बाग में बुलडोजर चला कर सड़क को चौड़ा करने का यह कार्य अच्छे परिणाम देगा।

Exit mobile version