Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।शुक्रवार को धमकी पाने वाले स्कूलों में लुटियंस दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित एसपीवी और आरएस जूनियर मॉडर्न स्कूल शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूलों ने एहतियातन छात्रों को समय से पहले घर भेजने का फैसला लिया। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को जल्द लेने के लिए कहा गया।सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शुरुआती जांच के बाद धमकी को फर्जी बताया गया है।

Exit mobile version