Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का कॉन्स फेस्टिवल सो का लुक आया सामने

चंचल सैनी। 2023 के कान्स फेस्टिवल शो में अनुष्का शर्मा नए लुक में नजर आई। जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इसी बीच एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 2023 में कॉन्स अपीयरेंस का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब एक्ट्रेस की फोटोज कान्स से सामने आ गई है। इस फिल्म फेस्टिवल के एंड में अनुष्का ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कान्स 2023 फिल्म फेस्टिवल शो में भारतीय एक्ट्रेस की धूम दिखने को मली। शो की शुरुआत से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी शानदार अपीयरेंस से दुनियाभर के फैंस को आकर्षित किया। जिसमें की सपना चौधरी, मृणाल ठाकुर, ऐश्वर्या राय बच्चन और ईशा गुप्ता के बाद अब अनुष्का शर्मा का लुक भी नजर आया। फोटोज में अनुष्का शर्मा काफी हसीन लग रही थी। आइवरी ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में अनुष्का शर्मा का लुक देखने लायक है। ऊपर से उनकी स्वीट स्माइल उनके लुक को और भी ज्यादा निखार रही थी। अनुष्का ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन सेंस का जलवा बिखेरा। अनुष्का शर्मा कॉन्स 2023 की एंडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनी है। अब इस फिल्म फेस्टिवल को खत्म होने में बस थोड़ा ही वक्त ही रह गया है। ऐसे में अनुष्का की लेटेस्ट अपीयरेंस ने भारत का जलवा कान्स फिल्म फेस्टिवल में बरकरार रखा है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे पिछली बार साल 2018 में नजर आई थीं। इसके बाद से अनुष्का की कोई भी फिल्म नहीं आई है। लेकिन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब फिर से अभिनय की दुनिया में वापस लौटेंगी। वे चकदा क्सप्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती नजर आयेंगी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया है। उनकी आखिरी फिल्म “जीरो” थी, जोकि 2018 में आई थी। 2020 में, उन्होंने नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म के लिए “बुलबुल” नामक फिल्म बनाई। बच्चा होने के बाद वह फिर से अभिनय में वापस आ गई है। उनकी नई फिल्म का नाम “चकदा एक्सप्रेस” है और यह क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।चकदा एक्सप्रेस रिलीज की तारीख 2023 में, अब अभिनेत्री पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक के साथ फिल्मों में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Exit mobile version