Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली: मोहन गार्डन में कार के अंदर मिले महिला और पुरुष के शव

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन इलाके में एक कार के अंदर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, अभी तक दोनों की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version