राजतिलक शर्मा,ग्रेटर नोएडा। शहर के नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एवं आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान को लेकर आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। आईआईएमटी परिवार अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने में हमेशा सहयोग करता रहा है। वहीं इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसे 122 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से किया गया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया तथा रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आईआईएमटी कॉलेज समूह के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आईआईएमटी कॉलेज ग्रुप में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

