Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बिसरख में सेवा पखवाड़ा और चुनावी तैयारियों पर बीजेपी की कार्यशाला

राजतिलक शर्मा

(गौतम बुद्ध नगर) भारतीय जनता पार्टी बिसरख मंडल में रविवार को सेवा पखवाड़ा, एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी रहे। जिला अध्यक्ष अभिषेक बड़े विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं से सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक समाज सेवा और संगठन को सशक्त बनाने का अभियान है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील नागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, अरुण शर्मा, कर्मवीर आर्य,डी.के. जायसवाल, कमल जैन, दिनेश बेनीवाल, नरेन्द्र चौधरी, दिनेश मिश्रा, नवीन तिवारी, संगीता तिवारी, प्रीतिका सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिमेश, सत्यवीर चौहान, मनीष त्रिपाठी, अमीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में सेवा, संगठन और संकल्प के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया

Exit mobile version