Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भाजपा महिला मोर्चा ने जिले में मनाया हथकरघा दिवस

राजतिलक शर्मा (ग्रेटर नोएडा) भाजपा महिला मोर्चा गौतम बुध नगर में रविवार को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस उत्सव’ कार्यक्रम के तहत हथकरघा दिवस दादरी के सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्षा और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भाग लिया। इसी के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षा (पश्चिमी क्षेत्र) वर्षा कौशिक भी कार्यक्रम में पहुंची।

इस दौरान उन्होंने हथकरघा और हस्तशिल्प पर अपने विचार रखे। इस मौके पर उन्होंने उन महिलाओ को भी सम्मानित किया जो किसी न किसी हस्तशिल्प उद्योग से जुड़ी हुई है या जो छोटा उद्योग या हस्तशिल्प का कार्य अपने घरों में करती हैं, उन्हें इस कार्य को करने के लिए प्रोत्साहन भी दिया तथा उन्हें प्रेरणा के रूप में प्रशस्ति पत्र भी दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय भाटी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी तोमर ने भाग लिया। इस मौके पर दादरी के सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या आशा शर्मा बिसरख मण्डल, दादरी नगर मण्डल,दादरी देहात मण्डल, जारचा मण्डल की अध्यक्ष के साथ, शांति सिंह, लता दूबे, डॉक्टर संगीता रावल, पूनम सिंह,आशा शर्मा, मुकेश भाटी गायत्री तिवारी, अरुणा शर्मा, साधना शिशोदिया, राजबाला, रीना राघव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version