Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बिहार चुनाव दो चरणों में होगा पुरा, 14 नवंबर को मिलेगा जनता को सीएम

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)


बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने सोमवार 4 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की है। इलेक्शन कमीशन ने पीसी में बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे पहला चरण 6 नवंबर को होगा। वहीं, दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान किया जायेगा और दूसरे चरण में 123 सीटों पर मतदान होगा। बिहार चुनाव पर स्पष्ट करते हुये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदान के 3 तीन दिन बाद ही चुनाव के परिणाम आ जायेंगे। विधानसभा चुनावो में 243 सीटों पर चुनावों पर होना है। जिसको चुनाव आयोग के द्वारा दो चरणों में कर दिया गया है।


एसआईआर रिपोर्ट में हुयी जांच के बाद करीबन 67 लाख लोगों को बिहार चुनाव की मतदाता सुची में से हटा दिया गया है। लेकिन वहीं बिहार की मतदाता सुची में 14 लाख लोग नए जुड़े है। बिहार में चुनाव इस बार सख्ती, सुरक्षा और आधुनिकता के साथ होने जा रहा है। इस बार 90,000 से अधिक पोलिंग स्टेशन चुनाव में बन रहे है। नई सरकार की बागडोर 7.41 करोड़ लोगों के हाथों में है। जिसमें कुल 7.41 करोड़ में से पुरषों की संख्या 3,92,07,804 है। वहीं महिलाओ की संख्या 3,49,82,828 एवं अन्य 1,725 है। चुनाव में 15000 से अधिक मतदाता 100 साल से अधिक आयु के है

Exit mobile version