नेहा फौजदार आईआईएमटी न्यूज जब बारिश होती है तो हो जलभराव और सीवर जाम हो जाते हैं। नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 34 के नालों की समय पर सफाई न होने के कारण मूसलाधार बारिश में सभी अपार्टमेंट में भारी जलभराव हो गया। आरडब्ल्यूए ने बताया कि मुख्य नाला ओवरफ्लो होने से पानी नहीं निकल पा रहा है।नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 34 के नालों की समय पर सफाई नहीं कराई गई, ऐसे में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश में सेक्टर 34 के सभी अपार्टमेंट में भारी जलभराव हो गया। इससे सेक्टर निवासियों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा। आरडब्ल्यूए फेडरेशन सेक्टर-34 के अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि मुख्य नाला पूरी तरह ओवरफ्लो होने के कारण सेक्टर-34 का पानी नाले में नहीं जा पा रहा है, इससे स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। अपार्टमेंट परिसरों में पानी भरने के कारण सीवर लाइनों में बैकफ्लो हो रहा है, इससे निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि स्थिति खराब होने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण द्वारा नाले से मलवा, कूड़ा व सिल्ट हटाने का कार्य किया जा रहा है। यदि यह कार्य मानसून से पहले सही समय पर और तरीके से किया गया होता, तो इस जलभराव और सीवर बैकफ्लो की समस्या से बचा जा सकता था।आरडब्ल्यूए फेडरेशन सेक्टर-34 ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर में जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। नालों की सफाई कराई जाए और सीवर बैकफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में प्रत्येक वर्ष मानसून शुरू होने से पहले सभी बड़े व छोटे नालों की नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न हो
नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही! नालों की सफाई नहीं, 24 घंटे की बारिश में डूबे अपार्टमेंट

