मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज ग्रेटर नोएडा में बादलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को होटल में ठहरे 26 वर्षीय युवक की हाईटेंशन लाइन के कारण मौत हो गई। युवक होटल के कमरे की खिड़की से बाहर देख रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से तेज करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस हादसे से जुड़ी अन्य बातों की भी जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन बना युवक की मौत का कारण

