Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किया संगठन का विस्तार

Rajtilak Sharma

(ग्रेटर नोएडा)भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू भड़ाना, ग्राम नवादा, ग्रेटर नोएडा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाकियू (टिकैत) में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य जिलाध्यक्ष मनोज मावी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और नए साथियों का स्वागत किया गया।

भाकियू (टिकैत) ने इस कदम को संगठन की एकता और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना है और किसानों के हक की लड़ाई को और मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

Exit mobile version