जिले में भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) नोएडा के जेपी अमन सेक्टर 151 में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
पार्टी के बड़े नेता रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एमएलसी श्रीचन्द शर्मा का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा का 45 वाँ स्थापना दिवस पूरे भारत में सभी बूथों पर मनाया जा रहा जो की छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक निम्न कार्यक्रम बूथ मंडल, जिला प्रदेश स्तर तक चलेंगे।
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा नये लोगो को भी पार्टी से जोड़ना है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक प्राथमिक सदस्य वाली पार्टी है मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, दीपक नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, वीरेन्द्र भाटी, रवि जिन्दल, अरुण प्रधान, महेश शर्मा, नवीन भाटी, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, राजेश शर्मा, संजय चौहान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।