Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नई बस्ती और समाधिपुर गांव पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा

भारत विकसित संकल्प यात्रा

राजतिलक शर्मा।

बुधवार को गांव नई बस्ती एवं समाधिपुर में भारत विकसित संकल्प यात्रा पहुँची। इस मौके पर गांवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।  यात्रा के मुख्यअतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे। इस दौरान कुंवर बृजेश सिंह और जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने गाँव वालों को विकसित भारत बनाने के लिये शपथ दिलायी। भारत विकसित संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि आज देश दुनिया में विकास कार्यों के साथ आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन कर मज़बूती से आगे बढ़ रहा है। आज केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ग़रीब शोषित  वंचितों  के उत्थान के लिये कटिबद्ध व प्रतिबद्ध हैं। 2047 तक भारत को हम सब मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला अभियान के संयोजक रवि जिंदल ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, कपिल गुर्जर, इंद्र नगर, राज नगर, राधा चरण भाटी, देवेंद्र खटाना, गुरुदेव भाटी, संजय भाटी, ग्राम प्रधान सुन्दर फौजी, रिंकु भाटी, कुलदीप भाटी, भगत सिंह भाटी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समस्त गावे के लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version