नाइजीरिया में डाकुओं ने 40 लोगों को उतारा मौत के घाट, अनेक घरों में लगाई आग

राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक गांव में डाकुओं ने मौत का ऐसा तांडव मचाया कि निहत्थे 40 लोगों को गोलियों से भून दिया। गांव को लोगों का कहना है कि बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इससे भी डाकुओं का दिल नहीं पसीजा, तो उन्होंने गांव के घरों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कई लोगों का अपहरण भी कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है। यहां पर अक्सर किसानों और चरवाहों के बीच लड़ाई होती रहती है।
वहीं पठारी इलाके के पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो का कहना है कि डाकुओं ने यह हमला उस वक्त किया जव सुरक्षा एजेंटों के हमलों से डाकू भाग रहे थे। उन्होंने यह हमला सोमवार की देर रात जुराक और डाकाई गांव में किया। भागते समय उन्होंने गांव को नौ लोगों को मार दिया साथ ही गांव के छह घरों को आग के हवाले कर दिया। वहीं सुरक्षा एजेंटों ने सात डाकुओं को मार गिराया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 40 से भी अधिक है।
बता दें कि पिछले कई वर्षों से उत्तरी नाइजीरिया के ग्रामीण क्षेत्र में फिरौती, अपहरण, और हत्या आम बात हो गई है। अक्सर यहां के गिरोह गांव, स्कूल और यात्रियों को निशाना बनाते हैं। यह अफ्रीकी देश पिछले कई वर्षों से आतंकवादी हिंसा, अलगाववाद, किसान-चरवाहों के बीच हिंसा से ग्रस्त है।