Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

इंस्टाग्राम के बाद ट्विटर पर भी विराट कोहली के 5 करोड़ फॉलोअर्स, पहले स्थान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम

विराट कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स

विराट कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स

खुशी भाटी। साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर पांच करोड़ फॉलोअर्स वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ट्विटर पर भी पांच करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं। विराट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पांच करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स की उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली के अलावा किसी भी क्रिकेटर ने यह उपलब्धि अभी तक हासिल नहीं की है।

कोहली ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पाचवें खिलाड़ी हैं।  सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर आते हैं और उनको ट्विटर पर करीब 95 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। साथ ही इस मामले में दूसरे स्थान पर फुटबॉल खिलाड़ी नेमार आते हैं। इसके बाद बास्केटबॉल के खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स तीसरे स्थान पर आते हैं और चौथे स्थान पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है।

कोहली ने एशिया कप में भारत के आखिरी मुकाबले में 122 रन की शानदार पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था। 2019 नवंबर के बाद कोहली ने यह शतक लगाया है। इस पारी के बाद विराट कोहली टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस शतक के बाद  उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद है साथ ही इस शतक के बाद कोहली की पारी की प्रशंसा भी हो रही है। ऐसे में फैंस का बढ़ता सपोर्ट उन्हें और भी आत्मविश्वास देगा।

कोहली के अलावा भारत में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते है, लेकिन ट्विटर पर धोनी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। धोनी ने आखिरी ट्वीट 2021 में किया था। धोनी को ट्विटर पर लगभग 84 लोग फॉलो करते हैं। धोनी के ट्विटर पर कम सक्रिय रहने की वजह से एक बार उनके अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा गया था, लेकिन कुछ समय बाद उनका अकाउंट फिर से वेरीफाई कर दिया गया।

Exit mobile version