Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

ठंडे पानी की बोतल में तेजाब, पीते ही युवती की बिगड़ी हालत

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज अर्जुन नगर में जेवर खरीदने गई रिया को सराफ ने पानी की जगह तेजाब दे दिया। दो घूंट पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई। रिया को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही,यूपी के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में एक सराफ की दुकान पर जेवर खरीदने गई युवती को दुकानदार ने पानी की जगह तेजाब या पानी जैसा कुछ अन्य केमिकल दे दिया। दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ गई। युवती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, मोहल्ला अर्जुननगर निवासी रिया शुक्रवार शाम अपनी अपनी मां अंजना राघव के साथ मोहल्ले में ही एक सराफ की दुकान पर कुछ जेवर खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान उसने प्यास लगने पर सराफ से पानी मांगा।सराफ ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर से पास की दुकान से बोतलबंद पानी लाने के लिए कहा। किशोर पास के ही एक जनरल स्टोर से पानी की बोतल ले आया। लेकिन युवती ने जैसे ही बोतल से पानी समझकर दो घूंट पिए तो वह कुछ और निकला। युवती की तुरंत ही हालत खराब हो गई। युवती ने दुकान से बाहर निकलते ही उल्टियां शुरू कर दीं। इसके बाद रिया को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुई है। जिसमें युवती पानी की जगह इस तेजाब या केमिकल को पीती नजर आ रही है। सराफ, दुकानदार और पानी की बोतल लाने वाले किशोर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।मामला जितना सामान्य लग रहा है, उतना है नहीं। दरअसल, मां अंजना ने बताया कि सराफ के बोतल मंगाने पर पड़ोस का युवक बिल्कुल ठंडी और सीलबंद बोतल लेकर आया था। सील खोलने के बाद सराफ अनुज ने पहले उन्हें बोतल पीने को दी, लेकिन अधिक ठंडी होने के कारण उन्होंने उस बोतल को अपनी बेटी को दे दिया। बाद में बोतल के पानी को फर्स पर डाला गया तो उसमें से तेजाब जैसी गंध और हरकत होती मिली। पुलिस के अनुसार बोतल एक पानी की कंपनी की नामी कंपनी की बताई जा रही है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।

Exit mobile version