Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज, बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की।बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। बंगाल पुलिस ने सोमवार को इस आरोपी को गिरफ्तार किया था। बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार दुष्कर्म के किसी आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला सामने आया है। बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार प्रभास मंडल की बुधवार देर रात अपराध स्थल के पुनर्निर्माण (क्राइम रिकंस्ट्रक्शन) के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, बारुईपुर जांच के सिलसिले में बुधवार रात करीब 12:45 बजे जांच अधिकारी अपनी टीम के साथ प्रभास मंडल को सूर्यपुर स्थित घटनास्थल पर ले गए थे। वहां घटना का पुनर्निर्माण कराया जा रहा था।पुलिस का दावा है कि इसी दौरान प्रभास मंडल ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, उसने टीम की ओर एक राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रभास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बारुईपुर महकमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version