मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
दिल्ली: बुराड़ी में महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

