Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सिर्फ 10 रूपये के चोरी के आरोप ने छीन ली मासूम आयुषी की जान

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज मुजफ्फरनगर में 10रुपये की चोरी के आरोप में कक्षा चार की छात्रा आयुषी की पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ पिटाई और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसे सिर्फ 10रूपये की चोरी के आप की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। कक्षा चार में पढ़ने वाली आयुषी गांव के अखाड़े में कुश्ती के दाव सीख रही थी।वह अपनी उम्र के लड़कों को भी अखाड़े में मात दे देती थी। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने शिक्षकों के खिलाफ पिटाई और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आयुषी के पिता अशोक कुमार का सपना था कि उनकी बेटी पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़े और परिवार का नाम रोशन करें आयुषी की कुश्ती में रुचि देखकर उसे गांव के अखाड़े में प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया था। परिजनों के अनुसार आयुषी पर सिर्फ 10रुपये की चोरी का आरोप लगाया गया था आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने उसकी पिटाई की घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने मामले में शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version