Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बेटी शामिल हैं। हादसे में परिवार के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के रजोकरी स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी बमबम प्रसाद शाह (40) अपने परिवार के साथ बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सोहना के पास गांव लौहटकी में उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आधा हिस्सा बस के नीचे घुस गया। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां बमबम प्रसाद शाह, उनकी पत्नी रूपा देवी (37) और बेटी यशिका (डेढ़ साल) को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के घायल बेटे युगवीर (10) और बेटी माही (12) को इलाज के लिए सोहना से गुरुग्राम और फिर दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

Exit mobile version