Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नोएडा सेक्टर 94 में की युवक ने की आत्महत्या, 43वीं मंजिल से लगाई छलांग

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज नोएडा के सेक्टर 94 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर के बुरी तरह टुकड़े हो गए। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान संभव जैन निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था।संभव जैन कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकने के बाद नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version