मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत रेड लाइट के पास एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे बाइक सवार छात्रों हिसार, हरियाणा निवासी दक्ष व मध्यप्रदेश निवासी चिराग को रौंदा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दक्ष और चिराग छत्तरपुर में रहते थे और एक इंस्टीट्यूट से होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही महिपालपुर में दोस्तों के साथ पार्टी करके रात डेढ़ बजे घर लौट रहे थे। नांगल देवत के पास दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। वसंतकुंज पुलिस को एम्स के ट्रामा सेंटर से सूचना मिली।हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर सामान उतारकर छत्तरपुर स्थित घर जा रहा था। उसने जब आवाज सुनी तो ट्रक को रोका। पुलिस को घटनास्थल पर एक हेलमेट मिला,ऐसा माना जा रहा है कि दक्ष ने हेलमेट पहना हुआ था। चिराग के पास हेलमेट नहीं था। हालांकि मोटरसाइकिल बिल्कुल भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत रेड लाइट और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास का यह स्ट्रेच बेहद खतरनाक एक्सीडेंट प्रोन जोन (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है।
दिल्ली के वसंत कुंज में ट्रक ड्राइवर ने दो छात्रों को रौंदा, दोनों की मौत,आरोपी फरार

