Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

अयोध्या में भव्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में फहराईं धर्मध्वजा

रोशनी शंकर (ग्रेटर नोएडा)

आज 25 नवंबर है और अयोध्या में आज दिव्य और भव्य माहौल देखने को मिला, राम मंदिर परिसर में विशेष अवसर पर ध्वजारोहण और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन और जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण करने के पश्चात, अपने संदेश में कहा कि अयोध्या में हो रहे इन पावन आयोजनों ने देश की आध्यात्मिक एकता को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण केवल स्थापत्य कला का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। पीएम ने श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना की और कहा कि यह क्षण देशवासियों के लिए भावनात्मक रूप से अत्यंत विशेष है।

दिव्यांग श्रद्धालुओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गईं, वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम रहे। मंदिर परिसर में सैकड़ों स्वयंसेवक सेवा में जुटे दिखाई दिए। कई राज्यों में भी राम भक्तों ने शोभायात्राएँ निकालीं और सामूहिक पूजा-अर्चना की।
दोपहर के समय मंदिर की ऊपरी परत से भगवान राम की प्रतिमा पर सूर्य की किरणें पड़ने का दृश्य श्रद्धालुओं को भावविभोर कर गया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में भक्तों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

अयोध्या में आयोजित इन कार्यक्रमों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राम मंदिर सिर्फ एक स्थान नहीं, बल्कि देशभर की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है।

Exit mobile version