Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में घर से 2 करोड़ की चोरी- ज्वैलरी,पैसा सब गायब परिवार गया था ऑस्ट्रेलिया

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के तिमारपुर इलाके में व्यवसायी के घर से करीब दो करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। कारोबारी के घर से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। पुलिस के मुताबिक, तिमारपुर इलाके में रहने वाले व्यवसायी अनुज गुप्ता के घर से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी, सोना और हीरे के गहने चोरी हो गए। उस समय परिवार ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था। पुलिस का कहना है कि घर में काम करने वाले दो लोग, जिनके पास घर की चाबियां थीं, मुख्य संदिग्ध हैं और अभी फरार हैं।व्यवसायी के यहां काम करने वाले अनिल और विक्की नाम के लोगों ने 5 सितंबर को फ्लैट में प्रवेश किया था और घटना के बाद से ही वे फरार हैं।

Exit mobile version