मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज बुलंदशहर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि काम दिलाने का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले जाया गया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नहर में धकेल दिया। किशोरी ने तैरना आने के कारण हार नहीं मानी और पेड़ की टहनी व झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश करती रही। सुबह उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ।
15 वर्षीय किशोरी को नहर में फेंकने का आरोप, दो घंटे तक जिंदगी के लिए लड़ती रही; दो आरोपी गिरफ्तार

