Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली: छुपन-छुपाई खेलते समय ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा 10 वर्षीय बच्चा, करंट लगने से मौत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था। इसी दौरान वह छिपने के लिए खुले बिजली ट्रांसफार्मर के पीछे चला गया और करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।यह घटना विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर-4 स्थित डीडीए मार्केट कॉम्प्लेक्स की है। बताया जा रहा है कि अंधेरे में बच्चे को ट्रांसफार्मर प्लाईबोर्ड जैसा दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पास में एक इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ट्रांसफार्मर के आसपास का हिस्सा खुला पड़ा था।घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजनों और लोगों ने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिजली के ऐसे उपकरणों को सुरक्षित तरीके से ढककर रखना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Exit mobile version