Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित युनिनव हाईट सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। नंदग्राम के एसीपी जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, ओमप्रकाश सोसाइटी के एफ ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 1208 में अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह बालकनी में टहलने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 12वीं मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version