मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार यानी आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। अब अगले आदेश तक 10 अक्तूब, 2026 को भी बंद रहेगी।डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने (एंट्री और एग्जिट) की सुविधा 9 अक्तूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से बंद रहेगी और अगले आदेश तक 10 अक्तूबर, 2026 को भी बंद रहेगी। हालांकि, यात्रियों को इंटरचेंज सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति होगी।यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे। लेकिन वे स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। साथ ही, इन स्टेशनों में प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है। पुलिस ने बताया कि इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का सुझाव दिया था।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन के 57 स्टेशन रहेंगे बंद, डीएमआरसी ने दिया अपडेट

