प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)
देश की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद शुक्रवार की रात कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस ब्लास्ट में नौ लोग मारे गए हैं और 27 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली की वारदात को अभी 5 दिन भी पुरे नहीं हुए और देश में एक और आतंकी हमला हो गया। लगातार देश में आतंकवादी घटनाए होती जा रही हैं। जिसमें देश की जनता की मौत का आंकडा बढता जा रहा हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि, यह एक हादसा था। सैंपलिंग के वक्त ब्लास्ट हुआ। मारे गए 9 लोगों में से एक इंस्पेक्टर, 3 फॉरेंसिक टीम मेंबर, 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्रॉफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल है।
दरअसल यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
पुरे देश में डर का माहौल बना हुआ हैं। आयेदिन आतंकवादी हमले हो रहै हैं। जिसमें, अभी तक के आंकडो के मुताबिक करीबन एक सप्ताह में 22 लोगो की जान जा चुंकी हैं।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि ये धमाका आकस्मिक था और इसमें और किसी भी तरह की अन्य अटकलें बेकार हैं. इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारी, 3 FSL कर्मी, 2 फोटोग्राफर, 2 राजस्व अधिकारी और 1 दर्जी शामिल हैं. इसके अलावा 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 आम नागरिक भी हैं.
आज शाम कश्मीर दौरे पर जा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह, नौगाम में कुछ घंटे पहले हुआ था भारी धमाका

