Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी पार्टी की सरकार- नरेश उत्तम पटेल

सरकार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल आज मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी चुनाव में बनने वाली सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा मऊ की जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।‌ योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल को जनता देख रही है और अब अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल को जनता याद कर रही है।

सपा नेता ने दावा किया कि 2022 में प्रदेश की जनता एक बार फिर से अखिलेश यादव को राज्य की बागडोर सौंपने जा रही है। 2022 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 

इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं बेहाल हैं। किसान फसल के उचित मूल्य की मांग करता है तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती हैं। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न चरम पर है, अपराधी बेलगाम हैं।

गौरतलब है, गन्ना किसानों के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना का मूल्य भारी पैमाने पर बकाया है। पेराई सीजन से पूर्व सभी बकाया गन्ना मूल्य का सरकार भुगतान करें। सरकार द्वारा निर्धारित रबी फसलों का समर्थन मूल्य लाभकारी नहीं है।

Exit mobile version