Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या

लवी फंसवाल। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से एक सनसनी भरा केस सामने आया है। जिसमें साहिल नाम के लड़के ने 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी का इतने से भी मन नहीं भरा, तो लड़की पर पत्थर से वार करा। मामले की सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बतादें, कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से चौकाने व सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है। यहां साहिल नाम के लड़के ने साक्षी नाम की लड़की की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी साहिल की साक्षी नाम की लड़की से दोस्ती थी। सूत्रों के मुताबिक, बीते रविवार को साक्षी और साहिल का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़की अपने दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी। तभी रास्ते में साहिल मिल गया। साहिल ने साक्षी को रोका, और उस पर सीधा चाकू से हमला कर दिया। कातिल का इतने से भी मन नहीं भरा तो, उसने लड़की पर पत्थरों से हमला किया। बताया जा रहा है, लड़के ने तकरीबन 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। हमले के दौरान आसपास भी लोग गुजरते रहे, लेकिन कोई भी साहिल को रोकने के लिए आगे नहीं बढ़ा। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देख दिल्ली की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से उठ रहे हैं। फिलहाल, आरोपी साहिल हत्या को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया। पुलिस ने कड़ी जांच जारी कर दी है।

Exit mobile version