Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड,16 साल की लड़की के साथ चलती बस में दुष्कर्म

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ। दिल्ली पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस जब्त की है।पुलिस के अनुसार घटना 4 अगस्त को रात में हुई है। स्लीपर बस को जब्त कर लिया गया है। बस की फॉरेंसिक जांच हो रही है।इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली स्लीपर बस में यह वारदात हुई। पीड़िता मैनपुरी जिले की रहनी वाली है और 11वी कक्षा की पढ़ाई कर रही है। 3 अगस्त को पढ़ाई को लेकर अपनी मां से डाट खाने पर नाराज होकर वह बिना बताए घर से चली गई।उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में अपने चचेरे भाई के घर जाने का था। पीड़िता 3 अगस्त को अपने घर से निकली थी। इसी दौरान वह ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए स्लीपर बस में सवार हुई।यह गंभीर वारदात 4 अगस्त 2026 को हुई।दोनों आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version