15 साल की बेटी ने की मां की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

नवी मुंबई में 30 अप्रैल को हुई एक महिला की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि महिला की हत्या उसकी 15 साल की बेटी ने की थी। यह सारी बातें जांच के दौरान पाई गई। वहीं लड़की ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही लड़की ने बताया कि पढ़ाई को लेकर अक्सर मां के साथ उसका विवाद हो जाता था। उस दिन भी यह विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां को धक्का दे दिया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। इसी दौरान उसने कराटे बेल्ट से मां का गला घोट दिया। इसके बाद लड़की ने पूरी घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी लड़की ने अपने माता पिता के साथ झगड़ा किया था और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पारावारिक मामला होने के कारण इन लोगों ने समझौता कर लिया था।