Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आईआईएमटी कॉलेज समूह में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में सैकड़ों छात्रों के साथ फैकल्टी ने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जिसमें प्रशिक्षक डी. एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में 500 से अधिक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. चेतन खेमराज, कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर डॉ. पूनम पांडे, कॉलेज ऑफ लॉ के निदेशक डॉ. संजय सिंह, डीन अकादमिक डॉ. ए.पी. सिंह सहित कॉलेज समूह के सभी डीन और एचओडी मौजूद रहे।

Exit mobile version