मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात पटाखे चलाते समय हुए हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्चा परिवार के साथ दिवाली मना रहा था। इसी दौरान चलाया गया रॉकेट उसके शरीर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।इस घटना के बाद बच्चे की मां अंजलि ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने के दौरान बच्चा सांस ले रहा था, लेकिन उसे समय पर उचित इलाज नहीं मिला। मां ने अस्पताल में दुर्व्यवहार और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
दिल्ली: रॉकेट की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत, मां ने अस्पताल पर उठाए सवाल

