Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हिमंत बिस्व सरमा ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीते रविवार को हिमंत ने राज्यपाल के सामने पेश मुख्यमंत्री पद के लिए दावा किया था। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को दिन में 12 बजे राज्यपाल जगदीश मुखी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सरमा के साथ साथ और भी मंत्रियों ने अपने पदों की शपथ ग्रहण की। इस समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।
इस समय हिमंत सरमा के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना पर नियंत्रण पाना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में इन्हे नियंत्रित करना मुख्यमंत्री सरमा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। हिमंत बिस्व सरमा मझे हुए राजनेता हैं, सरमा की पकड़ प्रदेश से लेकर दिल्ली तक है। 2014 में तरुण गोगोई से मतभेद होने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस छोड़ दी थी और बद में बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Exit mobile version